फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बैंक चेकिंग में संदिग्ध युवकों से पुलिस ने की पूछताछ

बैंक चेकिंग में संदिग्ध युवकों से पुलिस ने की पूछताछ

Mon, 28 Jan 2019 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
बैंक चेकिंग में संदिग्ध युवकों से पुलिस ने की पूछताछ

विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पुलिस क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा की अगुवाई में पुलिस ने सोमवार को बैंकों के आसपास संदिग्ध हालत में घूमते मिले कई युवकों को चेक किया। इनमें तीन-चार युवक तो ऐसे निकले जो बेमतलब घूम रहे थे। इन युवकों से कड़ाई से पूछताछ करते हुए बेवजह बैंक के पास न घूमने की हिदायत दी गई।

प्रात: करीब 10 बजे से ही चेकिंग के लिए निकल पड़ी पुलिस फोर्स ने सबसे पहले एसबीआई के आसपास इलाके की घेराबंदी कर ली। पास की बैंकों में ओरिंएटल कॉमर्शियल बैंक और यूनियन बैंक के आसपास तीन युवकों को पुलिस ने रोक लिया। सीओ भूषण वर्मा ने उनसे बेमतलब घूमने की वजह पूछी तो वे बगलें झांकने लग गए। एसबीआई के गेट के सामने दो युवकों की जमकर क्लास ली गई। पीएनबी और बॉब के पास भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। बैंक परिसर में सुरक्षा के इंतजाम पर गौर करने के बाद ग्राहकों से भी राय जानी गई। सीओ ने बताया कि बैंक कर्मियों को भी सलाह दी गई है कि वे परिसर में किसी संदिग्ध के नजर आने पर पुलिस को सूचना दें। कोतवाली पुलिस को भी नियमित रूप से बैंक के आसपास पुलिस भेजकर संदिग्धों पर नजर रखने की हिदायत दी। चेकिंग अभियान करीब तीन घंटे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed