{"_id":"5c38af6bbdec22739a5bdbdd","slug":"31547218795-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बहनोई की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बहनोई की मौत, साला घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से
बहनोई की मौत, साला घायल
बिसौली (बदायूं)। बिल्सी रोड पर गुरुवार रात गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार साले-बहनोई को रौंद दिया, हादसे में बहनोई की मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी के सामने शव रखकर हाईवे पर जाम कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और शव का पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परौली निवासी प्रेमपाल गुरुवार को अपने साले सुनील के साथ पिंदारा में अपनी जमीन देखने गया था। देर शाम दोनों साले-बहनोई बाइक से बिल्सी की ओर लौट रहे थे। तभी रास्ते में मलैया वाले बाबा धर्मस्थल के निकट सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे प्रेमपाल और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। उस समय रास्ते से गुुजर रहे लोगों ने तुरंत यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से प्रेमपाल का तत्काल इलाज नहीं हो सका, जिससे उसकी मौत हो गई। सुनील को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने स्वास्थ्य केंद्र के सामने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे सड़क के दोनों वाहन खड़े हो गए। सूचना मिलते ही बिसौली इंस्पेक्टर ओपी गौतम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नाराज परिवार वालों को जैसे तैसे शांत किया और जाम खुलवाया।