{"_id":"5bfe8a1cbdec2241a004ab4c","slug":"31543408156-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएल टूर्नामेंट के पहले मैच में उझानी पैंथर्स तीन विकेट से जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएल टूर्नामेंट के पहले मैच में उझानी पैंथर्स तीन विकेट से जीत
Updated Wed, 28 Nov 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-7
उझानी पैंथर्स तीन विकेट से विजयी
यूपीएल का सिडको चेयरमैन बीएल वर्मा ने किया उद्घाटन, विजेता टीम के शिवली को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। बाबा इंटरनेशनल स्कूल की मेजबानी में उझानी क्रिकेट प्रीमियर लीग (यूपीएल) का बुधवार को आगाज हो गया। पहले दिन उझानी पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगान इंडिया को तीन विकेट से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवली को मिला।
महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर बुधवार पूर्वाह्न में टूर्नामेंट का उद्घाटन सिडको के चेयरमैन बीएल वर्मा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया फिर विशिष्ट अतिथि बिल्सी पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय के साथ क्रिकेट का मजा किया। इससे पहले उझानी पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए लगान इंडिया को बुलाया। लगान इंडिया ने पहले खेलते हुए 18 ओवर में 99 रन बनाए। जवाब में उझानी पैंथर्स ने तीन विकेट शेष रहते लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को आयोजक योगेश प्रताप सिंह, अमित प्रताप सिंह के साथ सुशील सक्सेना ने उन्हें प्रतीक चिह्न दिया। खेलों में सराहनीय योगदान के लिए ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंहदीरत्ता को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार, राजीव गोयल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, संजीव गुप्ता, आरफीन बदर, शारिक, पूर्णिमा गुप्ता, रेनू सिंह, रानी सिंह पुंडीर आदि मौजूद थे।