फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सोलह केंद्रों पर आज होगी टीईटी परीक्षा,14312 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

सोलह केंद्रों पर आज होगी टीईटी परीक्षा,14312 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

Sat, 17 Nov 2018 08:27 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
सोलह केंद्रों पर आज होगी टीईटी परीक्षा,14312 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा
बदायूं। शहर के 16 केंद्रों पर रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में 14312 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपंन कराने को सभी तैयारियां पूर्ण कर लीं गईं हैं। केंद्र के आसपास किसी भी बाहरी व्यक्ति को भटकने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी, मदर एथेना, डीपॉल, गिंदो देवी, राजकीय महाविद्यालय, केदार नाथ महिला इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज, शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या इंटर कालेज, विज्ञानानंद इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस राममूरत ने बताया कि इन 16 केंद्रों पर कुल 14312 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। जिसमें 9566 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा अपराह्न 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। जिसमें कुल 4746 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा को सुचारू रूप से कराने के लिए सभी तैयारियां कर लीं हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। किसी भी बाहरी व्यक्ति को केंद्र के आसपास भटकने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed