फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three crushed to death by metador

बेकाबू मेटाडोर ने तीन को रौंदा, गुस्साए लोगों ने किया हाईवे जाम

Tue, 13 Feb 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Tue, 13 Feb 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
Three crushed to death by metador
बरेली-मथुरा हाईवे पर बेकाबू दौड़ रही मेटाडोर ने बाइक सवार एक किशोर समेत तीन लोगों को रौंद दिया। इससे मेटाडोर के पहिए में फंसा किशोर दूर तक घिसटता चला गया जबकि दो अन्य महिलाएं भी घायल हो गईं। इस पर गुस्साए लोगों ने करीब एक घंटे हाईवे जाम रखा। इस बीच पुलिस और भीड़ में शामिल लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद मेटाडोर को पुलिस ने कछला के पास कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

यह हादसा बरेली-मथुरा हाईवे पर करुआ पुल के पास दोपहर करीब एक बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी विश्वपाल की पत्नी चंद्रवती (45), उसकी मौसेरी बहन रेशमवती (44) रिश्तेदारी से लौटते समय बुटला गांव के पास बस से उतर गईं। वहां से चंद्रवती और उसकी बहन बाइक पर अपने देवर के बेटे 16 वर्षीय टीटू के साथ घर जा रहीं थीं। तभी रास्ते में उनकी बाइक को पीछे से आई मेटाडोर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रेशमवती और चंद्रवती सड़क किनारे जा गिरीं। मगर टीटू मेटाडोर के पहिए में फंसकर दूर तक घिसटता चला गया। इसमें उसे गंभीर चोटें आने के साथ एक पैर टूट गया। यह हादसा होते देख आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंच गए। मगर इससे पहले चालक मेटाडोर समेत भाग गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तत्काल फोन करके एंबुलेंस को बुला लिया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। घायलों की हालत देखकर गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गईं। जाम लगाने वाले मेटाडोर चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इससे भीड़ में मौजूद लोगों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस बीच मेटोडोर को कछला के पास पुलिस ने पकड़ लिया। इसकी जानकारी मिलने पर जाम लगाने वाले शांत हो गए और जाम खोल दिया गया। तब कहीं एक घंटे बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। इधर, चिकित्साधीक्षक निरंजन सिंह ने बताया कि टीटू समेत तीनों घायलों की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोडर वाहन की टक्कर से किशोरी जख्मी
उझानी। नगर में मानकपुर रोड निवासी अहसन की 12 वर्षीय बेटी इलमा को पूर्वाह्न में दुकान पर सामान खरीदने जाते समय बाइपास पर लोडर ने रौंद दिया। इलमा का सिर और दोनों पैर लहूलुहान हो गए। लोगों ने लोडर को मौके पर ही दबोच लिया। बालिका की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल इलमा के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed