फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दो बीडीओ के दिए निलंवन के आदेश

दो बीडीओ के दिए निलंवन के आदेश

Tue, 19 Dec 2017 11:55 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
दो बीडीओ के दिए निलंवन के आदेश
विकास भवन में बैठक लेते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और नमामि गंगे कार्यक्रम की मंगलवार को समीक्षा की गई। सीडीओ ने निर्देश दिए हैं कि शौचालय बनाने का काम जल्द पूरा किया जाए। लक्ष्य के मुताबिक निर्माणाधीन शौचालयों के ऑनलाइन फोटो अपलोड नहीं होने पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। वहीं ब्लाक स्तर पर आयोजित होने वाली साप्ताहिक बैठकों में शामिल न होने, लंबे समय से अनुपस्थिति होने की वजह से ब्लाक कादरचौक, सालारपुर के बीडीओ के निलंबन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन सभाकक्ष में सीडीओ शेषमणि पांडेय ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, नमामि गंगे कार्यक्रम की समीक्षा की। ब्लाक कादरचौक, सालारपुर के वीडीओ ने बताया कि उनके ब्लाकों के बीडीओ मनमानी कर रहे हैं। इसकी रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय को भेजी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सीडीओ ने ब्लाकों से प्राप्त शिकायतों को दबाए जाने पर नाराजगी जताई। डीपीआरओ को हिदायत दी कि बीडीओ सुनील कुमार, सुशील शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबन कर रिपोर्ट उनको दे। सीडीओ ने कहा कि जो गांव ओडीएफ घोषित हो चुके हैं, उनका सत्यापन कराया जाएगा। सहायक विकास अधिकारी पंचायत संबंधित सत्यापन अधिकारी से संपर्क करें और निर्धारित प्रारूप पर सत्यापन कर रिपोर्ट दें। नमामि गंगे योजना अंतर्गत चयनित ब्लाक दहगवां, उझानी, सहसवान, कादरचौक और उसावां में बचे हुए लाभार्थियों को भी शौचालय निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कुछ वीडीओ की ओर से अब तक सूची उपलब्ध न कराने पर सीडीओ ने निर्देश दिए कि तीन दिन के अंदर अनिवार्य रूप से सूची उपलब्ध कराएं। लक्ष्य के मुताबिक निर्माणाधीन शौचालयों के ऑनलाइन फोटो अपलोड करें। चेतावनी दी कि अगली बैठक तक ऐसा नहीं होता है तो डीएम को रिपोर्ट भेजकर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीडीओ सेवाराम चौधरी, डीपीआरओ राजीव कुमार मौर्य, स्वच्छ भारत मिशन की जिला समन्वयक प्रियंका तोमर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed