फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   300cr distrbuted but people in trouble

तीन सौ करोड़ बांटने के बाद भी लोग परेशान

Fri, 09 Dec 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 09 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
300cr distrbuted but people in trouble
rupee
नोटबंदी के एक माह में सभी बैंकों ने करीब तीन सौ करोड़ रुपये वितरित किए हैं, लेकिन बाजार में अब भी छोटे नोटों की किल्लत नजर आ रही है। माना जा रहा है कि छोटे नोटों की किल्लत इसलिए हो रहा है क्योंकि बैंक शाखाओं से ली गई अधिकांश करेंसी का तमाम लोगों ने स्टॉक किया है। 
विज्ञापन

जिले में एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक सहित विभिन्न बैंकों की करीब 188 शाखाएं संचालित हो रही हैं। इसमें एसबीआई की पांच करेंसी चेस्ट से करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये का वितरण और पुराने नोटों से एक्सचेंज किया गया। पीएनबी के करेंसी चेस्ट से करीब 110 करोड़ रुपये का वितरण किया गया। वहीं, अन्य बैंक शाखाओं के करेंसी चेस्ट और आरबीआई से सीधे तौर पर प्राप्त हुई करीब 40 करोड़ रुपये की धनराशि का वितरण जिले की बैंक शाखाओं में किया गया। इतनी बड़ी धनराशि का वितरण होने के बावजूद कैश की किल्लत महज इसलिए है कि अधिकांश लोग नोटबंदी से डरे हुए हैं। इससे वे लोग घरों में रुपयों का स्टॉक कर रहे हैं, जिससे धनराशि का संचालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक जिले की बैंक शाखाओं में लगातार कैश का वितरण किया जा रहा है, इसलिए लोगों को परेशान नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed