फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   300 complaints were received against Amar Jyoti Company

Budaun News: अमर ज्योति कंपनी के खिलाफ आईं 300 शिकायतें

Wed, 04 Jun 2025 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
300 complaints were received against Amar Jyoti Company
एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े निवेशक। संवाद
बदायू। अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी के भाग जाने की चर्चा अब आम हो गई है। मंगलवार को 300 से अधिक निवेशक एसएसपी कार्यालय तहरीर लेकर पहुंच गए। अधिकारियों ने सभी को कोतवाली पहुंचकर तहरीर देने व मुकदमा दर्ज कराने की बात कहकर भेज दिया।
विज्ञापन


माध्यम वर्ग एक साथ बड़ी पूंजी इकट्ठा नहीं कर पाता है। इसलिए वह बचत योजनाओं का भरोसा लेते हैं। इसी बचत योजनाओं के झांसे में लेकर अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड ने लोगों को ठग लिया। इसमें जमा करने वाले किसी ने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए तो किसी ने शादी के लिए रुपये जमा किए थे। इन लोगों को एजेंट ने दोगुना रकम करने का लालच दिया था। अब कंपनी के अचानक भाग जाने से हजारों लोग परेशान हैं। निवेशक जहां अपने एजेंट की तलाश कर रहे हैं तो कुछ निवेशक निदेशक के आवास बरेली तक दौड़ लगा रहे हैं। अब मुकदमा दर्ज कराने को लोग सामने आने लगे हैं। मंगलवार को करीब 300 से अधिक निवेशक एसएसपी कार्यालय तहरीर लेकर पहुंच गए। सभी को कोतवाली भेज दिया गया।
विज्ञापन


निदेशक के खिलाफ दर्ज हो चुका मुकदमा
मोहल्ला कामग्रान के रहने वाले निवेशक अशद की तहरीर पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने निदेशक शशिकांत, भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य, मैनेजर अमित सिंह, सुनील बाबू व अन्य एजेंट और कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी मुकदमें की विवेचता में अन्य शिकायतों को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मजदूरी करके जमा किए थे रुपये

बिल्सी थानाक्षेत्र के गांव बसंतनगर निवासी शांति देवी ने बताया है कि मजदूरी कर 24 हजार रुपये जमा किए थे। सोंचा था कि जरूरत पर काम आ सकेंगे, लेकिन कंपनी के भाग जाने के बाद पूरी की कमाई डूब गई है। अब रुपये वापस पाने के परेशान हैं।


अपना मकान बना सके, इसलिए जमा कर रहे थे रुपये

बिल्सी थानाक्षेत्र के गांव सुंदरनगर निवासी शीतल ने बताया कि 1.70 लाख रुपये में मकान खरीदने के लिए रुपये जमा किए थे। अब कंपनी भाग जाने के बाद परेशान हैं। किराये के मकान में रहकर मजदूरी कर रहीं हैं।



बेटी की शादी के लिए की थी बचत
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया निवासी रसीदा बेगम ने बताया कि एक-एक रुपये जोड़कर बेटी की शादी के लिए जमा कर रहीं थीं। 21 जून को उसकी शादी है। अब समझ नहीं आ रहा है कि बेटी की शादी कैसे होगी।




अब कैसे बनेगा पक्का मकान
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सुंदरनगर निवासी भगवानदास ने बताया कि कच्चे मकान में परिवार रह रहा है। मेहनत कर एक-एक रुपये जोड़कर पक्का मकान बनाने की इच्छा थी। कंपनी तीन लाख रुपये लेकर भाग गई है। इससे परिवार मायूस है।



अब कैसे करेंगे लड़की की शादी
कबूलपुरा गौटिया निवासी बबलू ने बताया कि बेटी की शादी में कोई दिक्कत न आए। इसलिए मेहनत कर रुपये कंपनी में जमा करते आ रहे थे। अब तक 30 हजार रुपये जमा कर चुके थे, लेकिन कंपनी भाग गई है। परिवार परेशान है। रात में ठीक से नींद नहीं आ रही है। तहरीर लेकर आए हैं।
--


रुपये दोगुने के चक्कर में कर दी 2.50 लाख की एफडी

उझानी के रहने वाले ललित कुमार ने बताया कि पांच साल में रुपये दोगुना पाने के चक्कर में 2.50 लाख की एफडी करवा दी थी। घरवालों ने कहा कि पांच साल में पांच लाख रुपये मिलेंगे। इससे मकान ठीक करवा लेंगे। अब मेहनत की कमाई पानी में चली गई है।


-

आगाज संस्था के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा

निवेश करने वाले लोगों की परेशानी को देखते हुए आज आगाज संस्था के डीएम को ज्ञापन सौंपकर कंपनी के निदेशक पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। संस्था अध्यक्ष आमिर सुल्तानी ने कहा कि फाइनेंस कंपनी ने आम लोगों को ठगा है। डीएम ने कार्रवाई का अश्वासन दिया है। इस मौके पर नितिन गुप्ता, शाहबाज हुसैन, सलीम रियाज, इमरान खान, शुमायला सैफी, जुनैद, शोएब आदि थे।

----------
कोट



- जो भी निवेशक आ रहे हैं, सभी की तहरीर लेकर कोतवाली पुलिस से कार्रवाई कराई जा रही है। जिन लोगों का भी पैसा गया है, वह तहरीर दे सकता है। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी

एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े निवेशक। संवाद

एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े निवेशक। संवाद

एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े निवेशक। संवाद

एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े निवेशक। संवाद

एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े निवेशक। संवाद

एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े निवेशक। संवाद

एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े निवेशक। संवाद

एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े निवेशक। संवाद

एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े निवेशक। संवाद

एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े निवेशक। संवाद

एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े निवेशक। संवाद

एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े निवेशक। संवाद

एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े निवेशक। संवाद

एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़े निवेशक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed