फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   30 thousand workers will go from Badaun in PM Modi's rally

पीएम मोदी की रैली में बदायूं से जाएंगे 30 हजार कार्यकर्ता

Fri, 17 Dec 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
30 thousand workers will go from Badaun in PM Modi's rally
पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 दिसंबर को शाहजहांपुर में होने वाली रैली में बदायूं से 30 हजार कार्यकर्ता जाएंगे। कार्यकर्ताओं और पीएम को सुनने वालों को ले जाने और वापस लाने के लिए जिले में 500 बसें, 1000 चार पहिया वाहनों की व्यवस्था की गई है। इन वाहनों की रवानगी 18 दिसंबर की सुबह होगी। सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में वाहनों के लिए प्वाइंट तय किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को शाहजहांपुर के रोजा रेलवे मैदान में मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले 595 किमी के गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। गंगा एक्सप्रेस-वे की बदायूं में लंबाई करीब 95 किमी है। एक्सप्रेस-वे बदायूं की चार तहसीलों के 85 गांवों से होकर गुजरेगा। शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री यहां रैली को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली के लिए भाजपाई कई दिन से जिले भर में तैयारी कर रहे हैं। जिले में सभी 2731 बूथों और 30 मंडलों में घर-घर जाकर लोगों को रैली का निमंत्रण दिया जा रहा है। रैली में सभी बूथों से कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले की छह में से पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। इन विधायकों के साथ पार्टी से विधानसभा चुनाव 2022 में टिकट की इच्छा रखने वाले दावेदारों को भी लक्ष्य दिया गया है। पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष भी रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए बैठकों के साथ लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर दिन भी बैठकों का सिलसिला चलता रहा। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी की रैली में जाएंगी 37 अनुबंधित बसें, होगी समस्या
बदायूं। पीएम मोदी कर शाहजहांपुर रैली में बदायं डिपो के बेड़े में शामिल 37 अनुबंधित बसें भी जाएंगी। ऐसे में 18 दिसंबर को जिले में लोकल रूटों पर यात्रियों के लिए समस्या हो सकती है। हालांकि, बदायूं डिपो प्रशासन ने इन रूटों पर शेष बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी कर ली हे।

एआरटीओ ने रैली के लिए बदायूं डिपो की सभी बसों का पिछले दिनों ब्योरा मांगा था। रैली में बदायूं से 500 बसें जानी हैं। बदायूं डिपो ने निगम के बेड़े में शामिल 131 और अनुबंधित 37 बसों का ब्योरा एआरटीओ को दे दिया था। उप संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से बेड़े में शामिल 37 अनुबंधित बसों को रैली के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इन बसों के रैली में जाने से बदायूं-बरेली, बदायूं-चंदौसी, बदायूं-कासगंज रूटों पर यात्रियों के लिए कुछ समस्या हो सकती हैं। हालांकि, एआरएम लक्ष्मण सिंह का कहना है कि यात्रियों को कोई समस्या न हो इसके लिए जरूरत पड़ने पर शेष बसों के फेरों को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा इन दिनों सहालग या त्योहार का सीजन नहीं है। सर्दी भी हैं, ऐसे में इन दिनों सवारियां आम दिनों के मुकाबले कम निकल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed