फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   30 head of cattle sent to Rafiabad Gaushala; submersible pumps and fans repaired.

Budaun News: 30 गोवंश रफियाबाद गोशाला भेजे, सबमर्सिबल और पंखे ठीक कराए

Thu, 13 Aug 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
30 head of cattle sent to Rafiabad Gaushala; submersible pumps and fans repaired.
बादल गांव की गोशाला में कीचड़ के बीच बैठा गोवंश। संवाद
कुंवरगांव। बादल गांव की गोशाला की बदहाली को लेकर जिम्मेदार जाग गए हैं। बुधवार को गोशाला से 24 गोवंशों को रफियाबाद गोशाला भेजा गया। इससे पहले छह गोवंश रफियाबाद भेजे जा चुके हैं। इसके साथ ही सबमर्सिबल और पंखे ठीक कराए गए। अब परिसर में ईंटें बिछाई जाएंगी। सोमवार को मृत गोवंश समेत यहां 100 से अधिक गोवंश थे, जबकि अब गोशाला में 60 गोवंश शेष हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद गोशाला में खराब पड़े पंखों को सही करा दिया गया। प्रकाश की व्यवस्था भी की गई है। खराब सबमर्सिबल ठीक होने के बाद पानी की समस्या दुरुस्त हो गई। गोशाला परिसर की स्थिति सुधारने के लिए ईंटें मंगाई गई हैं। बृहस्पतिवार से ईंटें बिछाने का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

गोशाला की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को दी गई है। हालांकि, व्यवस्थाओं में सुधार की कवायद शुरू होने के बावजूद गोशाला की समस्याएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। बुधवार को भी परिसर में कीचड़ जमा था। कुछ गोवंश उसी के बीच बैठे नजर आए। गोवंशों के लिए हरा चारा भी उपलब्ध नहीं था और उन्हें सूखा भूसा ही खिलाया जा रहा है। इससे गोवंशों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी संजीव भूरियार ने बताया कि दो गोवंशों का स्वास्थ्य अब ठीक है, जबकि एक गोवंश का उपचार चल रहा है। गोशाला में पंखे, प्रकाश और सबमर्सिबल की व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई है। ग्राम प्रधान वीरेश यादव ने बताया कि गोशाला की व्यवस्थाएं पहले की अपेक्षा बेहतर हुई हैं। फर्श पर ईंटें बिछाने का काम शुरू कराया जाएगा।

सीवीओ ने किया गोशाला का निरीक्षण



कुंवरगांव। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रेम सिंह ने बुधवार शाम बादल गांव स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में गोवंशों की स्थिति और व्यवस्थाएं देखीं। फर्श पर कीचड़ की समस्या को देखते हुए मौके पर ईंटें मंगवाई।



सीवीओ ने बताया कि बृहस्पतिवार से गोशाला के फर्श पर ईंटें बिछाने का काम शुरू कराया जाएगा। अन्य गोशालाओं का भी निरीक्षण कर वहां मिली खामियों को दूर कराने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिए। बताया कि सभी पशु चिकित्साधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की गोशालाओं का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां भी खामियां पाई जाएंगी, संबंधित एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद



ईओ ने किया अस्थायी गोआश्रय स्थल का निरीक्षण

सैदपुर। नगर पंचायत स्थित अस्थायी गोआश्रय स्थल का ईओ त्रिवेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। ईओ ने बताया कि आश्रय स्थल की क्षमता 20 गोवंश की है, जबकि मौके पर 17 गोवंश मिले। इनमें 14 गोवंश के कान में टैग लगे थे। गोवंश के लिए भूसा, हरा चारा, पानी, प्रकाश और हरे चारे की व्यवस्था है। मौके पर करीब 20 क्विंटल भूसा उपलब्ध है। तीन सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। केयर टेकर को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed