फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   270 outsourced employees of Electricity Corporation removed, sit on strike

Budaun News: हटाए गए विद्युत निगम के 270 आउटसोर्स कर्मचारी, धरना

Tue, 06 May 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
270 outsourced employees of Electricity Corporation removed, sit on strike
अ​धिक्षण अ​भियंता कार्यालय के सामने धरना देते आउटसोर्सिंग कर्मचारी। संवाद
बदायूं। विद्युत वितरण खंड बदायूं के 270 आउटसोर्सिंग कर्मियों को बिना किसी लिखित आदेश के हटा दिया गया है। इससे नाराज कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किय। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, बहुजन समाज पार्टी के मंडल प्रभारी हेमेंद्र कुमार गौतम, कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर को भी सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव ने कहा कि आउटसोर्स कर्मियों से लाइनमैन, उपकेंद्र परिचालन आदि जैसे घातक कार्य कराए जा रहे हैं। काम अनुसार वेतन भुगतान में भेदभाव किया जा रहा है। मध्यांचल उपाध्यक्ष प्रेमपाल प्रजापति ने कहा कि ग्रामीण विद्युत उपकेंद्रों पर 20 कर्मचारियों के स्थान पर 12 कर्मचारियों और शहरी उपकेंद्रों पर 36 कर्मचारियों के स्थान पर 18 कर्मचारियों को तैनात कर शेष की छंटनी की जा रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि काम के दौरान करंट लगने से कई कर्मचारियों की जान जा चुकी है। कई झुलसे लेकिन उनका इलाज नहीं कराया जा रहा है। कहा कि कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में राकेश कुमार सागर, विपिन कुमार राठौर, राज पटेल, टीटू पटेल, मुसब्बिर अली, राजीव यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed