फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   27 lakh in city Cleaning of drains will

शहर में 27 लाख रुपये  से होगी नालों की सफाई

Wed, 01 Jun 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं। Updated Wed, 01 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
27 lakh in city Cleaning of drains will
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जलभराव से निजात दिलाने के लिए पालिका की टीम गठित 
ईओ ने 22 सदस्यीय सफाई कर्मियों की टीम को जिम्मेदारी दी

 बारिश में नाले चोक होने की वजह से जलभराव की समस्या हर साल उत्पन्न होती है। इस बार नगर पालिका के सफाई कर्मियों की टीम शहर के लोगों को जलभराव से निजात दिलाएगी। जलभराव की समस्या होने पर नगर पालिका ईओ के मोबाइल संख्या 9458434313 पर सूचना देनी होगी, उसके बाद पालिका की टीम जलभराव से निजात दिलाने के फौरी इंतजाम करेगी। 
शहर के चोक हो चुके नालों की वजह से शहर में तमाम स्थानों पर जलभराव की समस्या रहती है। पहली बारिश में ही शहर के गंदे नालों की पोल खुल गई थी, जिससे शहर के अधिकांश निचले इलाकों में जलभराव हुआ था। इसे देखते हुए नगर पालिका परिषद की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए नाले-नालियों का सफाई अभियान तेज कर दिया है। 
विज्ञापन

शहर के बड़े नालों की सफाई करने के लिए करीब 27 लाख रुपये का ठेका दिया गया है। इसके साथ ही छोटे नाले और नालिकों को साफ करने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से एक 22 सदस्यीय बैकलाग सफाई कर्मियों की टीम बनाई गई है। सफाईकर्मियों की यह टीम छोटे नाले एवं नालियों को साफ करने के साथ जलभराव से निजात भी दिलाएगी। इस टीम का लीडर सफाई नायक मुन्ना लतीफ को बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में पालिका ईओ ललतेश सक्सेना का कहना है कि 18 लाख रुपयों से नाला सफाई का कार्य किया जा रहा है, इस बार शहर में जलभराव से मुक्त करने के लिए तेजी के नाला साफ सफाई कार्य कराया जा रहा है। साथ ही नाले-नालियों से अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed