फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   27 applicants provided counseling

27 आवेदकों ने कराई काउंसलिंग

Wed, 17 Feb 2016 08:38 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 17 Feb 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
27 applicants provided counseling

विज्ञापन


 बेसिक शिक्षा विभाग रिक्त चल रहे पदों पर अनुदेशकों की भर्ती के लिए अंतिम कटऑफ जारी कर काउंसलिंग कराई गई।
डायट परिसर में बुधवार को कला, फल संरक्षण, गृह विज्ञान और कृषि विषय के लिए काउंसलिंग हुई। जिसमें कुल 27 आवेदकों ने अपने मूल दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग कराई। बताते चलें पिछले दिनों कोई के आदेश के बाद जिले में रिक्त चल रहे पदों पर अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने का आदेश जारी हुआ था। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने वर्ष 2014-15 के अनुदेशक पद के आवेदकों की मेरिट लिस्ट जारी कर 80 पदों के बुधवार से काउंसलिंग शुरू हो गई। जिसमें कला वर्ग के 32 पदों पर 21, फल संरक्षण वर्ग के 40 पदों पर 02, गृह विज्ञान वर्ग के 7 पदों पर 4 आवेदकों ने काउंसलिंग कराई, जबकि कृषि वर्ग के एक पद पर कोई आवेदक काउंसलिंग को नहीं आया। गुरुवार को कंप्यूटर और शारीरिक शिक्षा पद के लिए काउंसलिंग कराई जाएगी।
सभी शिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग में हुई 72 हजार प्रशिक्षु शिक्षक  भर्ती प्रक्रिया के दौरान सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले सभी 35 शिक्षकों को बुधवार को बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने नियुक्ति पत्र दे दिए।
विज्ञापन

72 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान पूरे प्रदेश से लगभग 1100 शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी थी। जिसके बाद कोर्ट ने इन सभी शिक्षकों को बिना किसी कटऑफ में शामिल किए नियुक्ति देने के आदेश दे दिए। कोर्ट द्वारा प्राप्त 35 शिक्षकों की सूची के  आवेदकों की रविवार को काउंसलिंग कराई, लेकिन मंगलवार तक नियुक्ति पत्र न मिलने पर इन शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन भी किया। बुधवार सुबह बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने अपनी मौजूदगी में सभी 35 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed