फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   26 thousend case solve

एक दिन में निपटाए 26 हजार मुकदमे

Tue, 09 Dec 2014 12:40 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 09 Dec 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में उम्मीद से ज्यादा मुकदमे सुलट गए। शाम तक 26253 मुकदमों का निस्तारण किया गया। बैंकों से जुड़े मामलों में साढ़े सात करोड़ की रकम कर्जदारों से वसूली गई। वहीं एक करोड़ से अधिक रकम के सक्सेशन सर्टिफिकेट पीड़ित को निर्गत किए गए। जबकि लघुु प्रकृति के आपराधिक मुकदमों में तकरीबन 20 लाख का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक के 89 मुकदमों से करीब सात करोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा के 78 मुकदमों में पौने 14 लाख सहित सर्व ग्रामीण बैंक, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 277 लोन खातों के पेंडिंग मुकदमों से सात करोड़ 38 लाख से ज्यादा की रकम वसूल हुई। गत साल के मुकाबले इस वर्ष तीन गुना अधिक मामले निपटाए गए। वादकारियों ने इस रकम को संबंधित बैंक में जमा करके राहत की सांस ली। किसी को वर्षों पुराने मुकदमों से निजात मिलने तो किसी को कर्ज से छुटकारा पाने की खुशी में मशगूल था।
विज्ञापन

बहरहाल निस्तारित 26253 मुकदमों फैमिली कोर्ट के 182 सक्सेशन के 45, फोरम के 17, क्लेम के 58, चकबंदी के 3300, राजस्व के 7601, लघु आपराधिक वाद साढ़े 13 हजार मुकदमें सुलटाए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन कर रहे सीजेएम पुनीत गुप्ता ने 3402 मुकदमे तय करके 2,79,640 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed