फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   25991 children were given JE vaccine in the district

Budaun News: जिले में 25991 बच्चों को लगाया गया जेई के टीका

Fri, 06 Sep 2024 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
25991 children were given JE vaccine in the district
उसावां के ऋषि इण्टर कालेज में जेई का टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
बदायूं। जिले में 15 वर्ष तक के बच्चों व किशोरों को जेई का टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 25991 बच्चों को टीका लगाए। अब तक टीमों ने 3,90,018 बच्चों को टीका लगाया है। इस दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों को उत्साह के साथ टीकाकरण कराया। जहां भी विरोध हुआ वहां विभाग ने समझाकर जेई वैक्सीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अब घर-घर टीकाकरण का काम शुरू किया गया है। जिले को 10.50 लाख बच्चों को टीका लगाकर दिमागी बुखार से निजात दिलाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन


अभियान के तहत शुक्रवार को कई अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के स्कूलों में बच्चों ने बढ़चढ़ कर टीकाकरण कराया। इस दौरान स्कूल स्टाफ के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में बच्चों ने उत्साहित होकर टीका लगवाया। अभियान में एक से 15 वर्ष तक के बच्चों का लक्ष्य 10.50 लाख निर्धारित किया गया है। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों में 25991 हजार बच्चों को प्रतिरक्षित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने लोगों से कहा कि यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आ रही है। उन्होंने अपील की कि अभिभावक अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में टीका लगवाकर सेहत की रक्षा करने में सहयोग प्रदान करें। किसी अफवाह पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed