{"_id":"66396de4865e6b71680a44f4","slug":"2577-polling-parties-from-mandi-committee-reached-the-booths-badaun-news-c-123-1-sbly1002-118307-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मंडी समिति से 2577 पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मंडी समिति से 2577 पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंची
विज्ञापन
बदायूं। लोकसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए सोमवार को सुबह सात बजे कर्मचारी एकत्र होने लगे। मंडी समिति से सुबह नौ बजे पहली पोलिंग पार्टी पोलिंग बूथ के लिए रवाना हुई। देर शाम तक सिलसिला चलता रहा। शाम तीन बजे आखिरी पोलिंग पार्टी रवाना हुई। सुबह सात बजे से ही अधिकारी मंडी स्थल पर थे। अधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए आ रही दिक्कतों को दूर कराया। इसके बाद सिलसिला तेज हुआ। जो शाम तक चला। डीएम ने बताया कि 2577 पोलिंग पार्टी जिले में मतदान करने के लिए रवाना हुईं थीं जो अपने मतदान केंद्र पर पहुंच चुकी हैं। मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान होगा। संवाद
मंडी के आसपास वाहनों की भीड़ से रही जाम की स्थिति
मंडी समिति के आसपास जाम की स्थिति रही। ट्रैफिक पुलिस तैनात थी तब भी जाम लगता रहा। अधिकारियों को पता लगा तब ट्रैफिक डायवर्ट किया गया और जाम से राहत मिली। सुबह से शाम तक मंडी के आसपास मेले जैसा माहौल बना रहा। संवाद