फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   2.31 crore rupees will be spent to build 24 roads and drains in the city.

Budaun News: 2.31 करोड़ से शहर में बनेंगी 24 सड़कें और नाले

Sat, 22 Nov 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
2.31 crore rupees will be spent to build 24 roads and drains in the city.
बदायूं। नगर क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद ने काम तेज किया है। शहर के विभिन्न वार्डों में दो करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से 24 सड़क तथा नाला निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है। ये सभी कार्य 15वें वित्त आयोग की प्रथम व द्वितीय किस्त व अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत स्वीकृत हुए हैं। कार्य प्रारंभ होते ही कई पुराने, जर्जर और जलभराव से प्रभावित मार्गों को नया स्वरूप मिलेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के अनुसार इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर के आवागमन, सफाई व्यवस्था और जलनिकासी प्रणाली में व्यापक सुधार होगा। कई वर्षों से उपेक्षित गलियों और कॉलोनियों में अब पक्की सड़कें व मजबूत नाले बनने से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इन जगह पर सड़कों का होगा निर्माण
वार्ड 17 द वैन्यू हॉल से सज्जाद के मकान तक सीसी रोड व नाली,वार्ड 13, लालपुल खुराना टायर वालों से बाबूराम मौर्या होते हुए झाऊ के मकान तक सीसी रोड व नाली, वार्ड 27 रंगीन मस्जिद से अख्तर होटल तक सीसी रोड व नाली, वार्ड 18 इंदू सक्सेना से प्रमोद मौर्य तक सीसी रोड व नाली, वार्ड 08 कबूलपुरा शाहिद के मकान से होली चौक तक सीसी सड़क, वार्ड 03 डीएम आवास के पीछे लोटन वकील मार्ग से मनोज बिहारी तक सीसी रोड, वार्ड 14 रंगरेजान वाली गली में राकेश से जाहिद के मकान तक सीसी कार्य, वार्ड 01 लोटनपुरा पुलिया तक इंटरलॉकिंग एप्रोच रोड, वार्ड 02 कृष्णापुरी डॉ. एके वर्मा हॉस्पिटल से काशीराम मौर्या तक सीसी सड़क व नाली, वार्ड 09 इकबाल से मुस्तफा के मकान तक सीसी सड़क व नाली, वार्ड 23 नागरान हीरालाल वर्मा से नूरी मस्जिद तक सीसी सड़क व नाली, वार्ड 01 अब्दुल हसन से फकरुद्दीन तक सीसी सड़क व नाली, वार्ड 27 नई सराय नई बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क उच्चीकरण, वार्ड 19 संतोष सिंह तिराहा, लक्ष्मी बिहार कॉलोनी से महावीर सिंह चौहान तक सीसी सड़क व नाली, वार्ड 15 ब्रह्मपुर अशोक माहेश्वरी से सत्यपाल भदौरिया तक सीसी रोड, वार्ड 24 नत्थू के मकान से प्रीतम पुलिया तक सीसी रोड व नाली, वार्ड 17 ऊपरपारा नई बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क व नाली, वार्ड 07 न्यू आदर्श कॉलोनी : गुडविल गली में सीसी सड़क व नाली, छोटी जियारत रोड मदरसा गेट तक आरसीसी कवर्ड नाला, वार्ड 13 लालपुल डॉ. शांति प्रकाश क्लीनिक के पास रैम्प सहित कवर्ड नाला, वार्ड 10 जोगीपुरा : शांति प्रेस गली से मुख्य नाला तक आरसीसी कवर्ड नाला, वार्ड 10 खैराती चौक से नानक इलेक्ट्रिकल्स तक आरसीसी कवर्ड नाला, वार्ड 28 अफजल के मकान से नसीम तक आरसीसी नाला,गोपीचौक चौराहा रैम्प सहित कवर्ड नाला बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



2.31 करोड़ से शहर के विभिन्न वार्डों में 24 सड़कें व नाला निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया चल रही है। - फात्मा रजा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed