{"_id":"65da48624df5a52b0408d906","slug":"2307-teachers-appeared-for-up-board-exams-studies-stopped-in-council-schools-badaun-news-c-123-1-sbly1001-114070-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: यूपी बोर्ड परीक्षा में लगे 2,307 शिक्षक, परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: यूपी बोर्ड परीक्षा में लगे 2,307 शिक्षक, परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई ठप
विज्ञापन
बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग के 2,307 शिक्षकों की ड्यूटी यूपी बोर्ड परीक्षा में लगा दी गई है। इससे परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई ठप हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का आयोजन भी 16 मार्च से होना है। इससे पहले नौ मार्च तक परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण परिषदीय स्कूलों में यही स्थिति बनी रहेगी।
जिले में 22 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा को नकलविहीन व सकुल कराने के लिए पुलिस-प्रशासन के अलावा शिक्षा विभाग शिक्षक-शिक्षिकाओं से लेकर कर्मचारियों तक की ड्यूटी लगाई गई है। बोर्ड परीक्षा करने के लिए जिले में 99 सेंटर बनाए गए हैं। इसमें 64144 परीक्षार्थी पंजीकृत है। मानक के अनुसार परीक्षा कराने की जिम्मेदारी 4103 शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिली है। लेकिन जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के पास मात्र 1796 शिक्षक-शिक्षिकाएं ऐसी है। जिनको परीक्षा ड्यूटी में लगाया गया। जबकि 2307 कम पड़ गए। इसको डीआईओएस ने बीएसए के माध्यम से बेसिक से शिक्षकों को लिया गया। ऐसे में बेसिक के 1252 शिक्षक और 1055 शिक्षिकाएं अपने स्कूलों को छोड़ बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लगे हैं।
ऐसे में बेसिक स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। जिसको असर आने वाले दिनों में दिखाई देगा, क्योंकि बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। ऐसे में 16 मार्च से यह परीक्षा शुरू हो जाएगी।