Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   2209 students appeared for the scholarship examination.

Budaun News: छात्रवृत्ति परीक्षा में 2209 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 02 Nov 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
2209 students appeared for the scholarship examination.
बदायूं शहर के राजाराम महिला इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा
बदायूं। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें कक्षा आठ में पढ़ने वाले 2209 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा के लिए जिले से कुल 2665 आवेदन किए गए थे। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके तहत प्रत्येक विद्यार्थी को चार वर्ष तक हर महीने एक हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

जिले के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, परिषदीय उच्च प्राथमिक और संविलियन विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे वे बिना किसी रुकावट के अपनी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा में 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। इनमें 90 प्रश्न मानसिक योग्यता से संबंधित थे, जबकि शेष 90 शैक्षिक अभिरुचि पर आधारित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को दोनों विषयों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करना था। परीक्षा में सफल होने वाले चयनित विद्यार्थियों को चार साल तक छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। इस अवधि में कक्षा नौ, 10, 11 और 12 की पढ़ाई के लिए कुल 48 हजार रुपये की सहायता मिलेगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को आगे की शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed