फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   तापमान बढ़ा तो बदला स्कूलों का समय

तापमान बढ़ा तो बदला स्कूलों का समय

Sun, 28 Apr 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
तापमान बढ़ा तो बदला स्कूलों का समय
बदायूं। कई दिनों से आसमान से बरस रही आग से दिन में जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। चिलचिलाती धूप और लू के कारण लोग कम ही घरों से निकल रहे हैं। तापमान के लगातार बढ़ने से रोडवेज बसों में भी असर देखने को मिल रहा है। यात्रियों की संख्या कम ही रह रही है। वहीं गर्मी के अत्याधिक बढ़ने पर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने जिले भर के इंटरमीडिएट तक के स्कूलों का समय प्रात: सात बजे से दोपहर 12 बजे तक करने का आदेश दिया है। उन्होंने डीआईओएस और बीएसए को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। लू भी भयंकर पड़ने लगी है। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चिलचिलाती धूप होने और लू पडने से सड़कों पर सन्नाटा रहता है। ऐसे में स्कूली बच्चों को भी ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही हैं। लोगों के साथ ही जानवर भी परेशान होने लगे हैं। शुक्रवार के बराबर ही शनिवार को तापमान रहा, लेकिन लू ज्यादा तेज चली। ऐसे में लोगों ने घरों में रहना ही ज्यादा मुनासिब समझा। शाम छह बजे तक लू का प्रकोप चालू रहा। गर्मी के मद्देनजर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए कक्षा नर्सरी से 12 तक के सभी स्कूलों का समय सोमवार से प्रात: सात से दोपहर 12 बजे तक किए जाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने बीएसए और डीआईओएस को भी आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 

 

रीजों की बढ़ने लगी है संख्या
गर्मी के मौसम के चलते संक्रामक रोग भी फैलने शुरू हो गए हैं। सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी डॉक्टरों के यहां मरीजों की संख्या लगातार बढने लगी है। आने वाले समय में बीमारियां और ज्यादा पैर पसारेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed