{"_id":"5c71a17abdec22736e4ed36a","slug":"21550950778-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शनिवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह जगत ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। वहां पर बच्चों की संख्या कम होने पर नाराजगी जताई, साथ ही साफ-सफाई के निर्देश दिए। डीएम ने बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील खाया, साथ ही पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली।
डीएम सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय पड़ौआ पहुंचे। वहां पर डीएम को पंजीकृत बच्चों की संख्या कम मिली। गंदगी भी थी। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने प्रधानाध्यापक पुष्पा राठौर को कड़े निर्देश दिए कि विद्यालय में सफाई प्रतिदिन होनी चाहिए। डीएम एमडीएम की गुणवत्ता परखने के लिए बच्चों के साथ कतार में बैठ गए। इस बीच शिक्षा व्यवस्था को परखने के लिए बच्चों से स्वच्छता के संबंध में जानकारी ली। कई बच्चों से बताए गए वाक्य का अंग्रेजी में अनुवाद पूछा तो कई से गणित के सवाल किए। शिक्षा व्यवस्था व मिड-डे मील को देख डीएम ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह भी ऐसे ही टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ते थे। इन बच्चों में से कई बच्चे भविष्य में सफलता की ऊंचाईयों को छुएंगे।