{"_id":"5c716c3abdec2213dd6dc4bf","slug":"21550937146-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के बारे में दी गई विद्यालयों में जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के बारे में दी गई विद्यालयों में जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले भर के विद्यालयों में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को मतदान से संबंधित जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने भी विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों को वोट के महत्व के बारे में बताया।
शनिवार को डीईओ ने शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिंगलर मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज, पड़ौआ, जखैली, उनौला के प्राथमिक विद्यालय व उनौला के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को मतदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वे इसके बारे में अपने माता-पिता और पड़ोसियों भी जागरूक करें। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने छात्रों को लोकतंत्र के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि इस लोकतंत्र में एक-एक मत को बड़ा महत्व है। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में डॉ.सरला देवी चक्रवर्ती ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. उमा सिंह गौर, डॉ. शुभ्रा महेश्वरी, डॉ. ममता वर्मा मौजूद रहीं। ब्लॉक जगत क्षेत्र के गांव मझिया स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका श्वेता गुप्ता और शिक्षक राजीव कुमार ने लोगों से नये मतदाता के फोटो पहचान पत्र बनवाने के बारे में जानकारी दी। साथ ही मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
मुजरिया। प्राथमिक विद्यालय मुजरिया में प्रधानाध्यापक अल्पना कुमार ने गांव के लोगों और बच्चों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
कादरचौक। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता में ग्रामीणों को उनके वोट बनवाने के लिए रैली निकालकर जागरूक किया गया।