{"_id":"5c716a54bdec227389636352","slug":"21550936660-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों की मौत से अंबियापुर में मातम पसरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों की मौत से अंबियापुर में मातम पसरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाधा (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अंबियापुर में दो लोगों की मौत से मातम पसर गया है। दोनों लोग एक बरात में शामिल होने संभल जिले के गांव गए थे, जहां रास्ते में एक हादसे में दोनों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
शुक्रवार रात अंबियापुर गांव से संभल जिले के पाठकपुर गांव बरात गई थी। इसी बरात में पान सिंह (45), लालाराम (28) और हरिज्ञान (30) बाइक से गए थे। परिजनों के मुताबिक तीनों लोग बरात से लौट रहे थे, तभी रास्ते में धनारी थाना क्षेत्र के गांव खजरा के पास एक भूसा भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें पानसिंह और लालाराम की मौके पर मौत हो गई, जबकि हरिज्ञान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी होते ही परिवार का माहौल मातम में बदल गया। दर्जनों लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए थे। दिन में पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराए। शनिवार देर शाम दोनों शव गांव पहुंचे। लाशें देखकर गांव के लोग बिलख पड़े। देर रात तक उनके शवों का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था।