फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   स्काउट-गाइड में हनुमान और सीता टोली ने पाया पहला पुरस्कार

स्काउट-गाइड में हनुमान और सीता टोली ने पाया पहला पुरस्कार

Sun, 30 Dec 2018 04:35 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sun, 30 Dec 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
स्काउट-गाइड में हनुमान और सीता टोली ने पाया पहला पुरस्कार
स्काउट-गाइड में हनुमान और सीता टोली को पहला पुरस्कार
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। मदरशील मेमोरियल अकादमी जूनियर हाईस्कूल में चल रहे सात दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। शिविर में प्रतिभागियों ने कुकिंग विद आउट फायर के जरिए खानपान की वस्तुएं भी बनाईं। स्काउट-गाइड में हनुमान और सीता टोली के प्रतिभागियों ने पहला स्थान पाया।

शिविर के समापन पर प्रतिभागियों ने प्रदर्शनी में अपने हुनर का भी प्रदर्शन किया। कलाकृतियों और वैज्ञानिक प्रोजेक्ट को प्रस्तुत किया गया। कुकिंग विद आउट फायर के तहत छात्राओं ने नाश्ते की वस्तुएं बनाईं। आपदा के दौरान बचाव के उपायों पर भी गौर किया। टोलियों में शामिल प्रतिभागियों ने अपने टैंट के आसपास रंगोली सजाई। स्काउट मास्टर परमानंद शर्मा ने बताया कि स्काउट और गाइड में हनुमान और सीता टोली को प्रथम स्थान मिला। रामलखन और लक्ष्मीबाई टोली द्वितीय, महात्मा गांधी टोली में शामिल प्रतिभागियों ने तृतीय स्थान पाया। पूर्व ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बच्चों को स्काउटिंग का महत्व समझाया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजेता टोली नायकों को मुख्य अतिथि डॉ. पीके गोयल, प्रबंधक नरसिंह थरेजा, प्रधानाचार्य रेनू थरेजा और डायरेक्टर भारत थरेजा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर योगेंद्रनाथ गोयल, अजय सोलंकी, नेहा, ममता, विनीता, प्रगति, शगुफ्ता, रानी, सुमायला, विजया और चांदनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed