फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नालियां चोक होने से स्टेशन रोड पर बह रहा गंदा पानी

नालियां चोक होने से स्टेशन रोड पर बह रहा गंदा पानी

Wed, 26 Dec 2018 09:23 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 26 Dec 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
नालियां चोक होने से स्टेशन रोड पर बह रहा गंदा पानी
नालियां चोक होने से स्टेशन
विज्ञापन

रोड पर बह रहा गंदा पानी
उझानी (बदायूं)। यहां नागरिकों को जलभराव की समस्या से रूबरू होना पड़ रहा है। इसका नजारा बुधवार को स्टेशन रोड पर देखने को मिला। आर्य समाज मंदिर और भाजपा नगर अध्यक्ष के घर के आसपास गंदगी से चोक नालियों में उफान आया तो गंदा पानी सड़क पर आ गया। नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे स्टेशन रोड पर ही पालिका कार्यालय के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोतवाली के प्रमुख व्यक्तियों की कोठियां हैं। यहां तक पालिकाध्यक्ष की कोठी भी इसी इलाके से ताल्लुक रखती है। ऐसा भी नहीं कि स्टेशन रोड पर पहली बार नालियां चोक हुई हों। पंजाबी कॉलोनी मोड़ और पंजाब नेशनल बैंक के सामने भी नालियों में गंदगी की वजह से दिक्कत होती रही। बुधवार को आर्य समाज मंदिर के पास सुबह ही नाली चोक हो गई। यहां गंदा पानी सड़क पर आया तो कुछ देर बाद ही भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार के घर के सामने भी नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा। ऐसा भी नहीं कि इसकी भनक पालिका कर्मियों को नहीं लगी हो लेकिन शाम तक चोक नालियों से गंदगी बाहर करने की जरूरत महसूस नहीं की गई। राहगीरों को दूसरी साइड से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

----------
गड्ढों में तब्दील होने लगी है सड़क
उझानी। स्टेशन रोड पर पंजाबी कॉलोनी मोड़ से लेकर स्टेशन कैंपस के गेट तक कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत स्टेशन रोड को जोड़ने वाले लिंक रोड मोड़ पर गहरे गड्ढों को लेकर है। कादर चौक की ओर आने-जाने वाले वाहन भी पहले स्टेशन रोड फिर लिंक के रास्ते बाइपास की ओर पहुंचते हैं। पिछले तीन-चार महीनों से रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गई है। ऐसे में हादसे की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वर्जन
बुधवार को स्टेशन रोड पर दो जगह नाली चोक जरूर हुई थी। कुछेक स्थानों पर स्लैब की वजह से कचरा आ गया था जिससे पानी सड़क पर पहुंच गया। कचरा निकलवा दिया गया है। बाकी कहीं पर भी नाली चोक नहीं हुई है।
- राजेश बिंद, प्रभारी सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed