फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   स्कूली छात्रा ने बचाई नवजात बच्ची की जान

स्कूली छात्रा ने बचाई नवजात बच्ची की जान

Wed, 05 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
स्कूली छात्रा ने बचाई नवजात बच्ची की जान
छात्रा ने बचाई नवजात की जान
विज्ञापन

मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर कपड़े में लपेटकर डाली गई थी बच्ची
अमर उजाला ब्यूरो
सिलहरी (बदायूं)। शहर के एक विद्यालय की छात्रा ने बुधवार को एमएफ हाईवे किनारे कपड़े में लपेटकर डाली गई बच्ची की जान बचाई। छात्रा उस दौरान कॉलेज से लौट रही थी। तभी रास्ते में उसने बच्ची को जमीन पर पड़े देखा तो वजीरगंज के लिए उठा ले गई और बाद में पुलिस की मदद से उसे महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। कुछ घंटे पहले जन्मी बच्ची को मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर ग्राम सिलहरी के पास कपड़े में लपेटकर बुधवार तड़के डाला गया था। सुबह आठ बजे तक हाईवे पर सैकड़ों लोग गुजर गए होंगे लेकिन किसी ने कपड़े में लिपटी पड़ी बच्ची पर गौर नहीं किया। सुबह करीब आठ बजे वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी छात्रा अफरोज बी पुत्री एजाज अहमद उस वक्त कॉलेज से लौट रही थी। ग्राम सिलहरी के पास टेंपो से कुछ लोग उतरे। उसी दौरान छात्रा की कपड़े में लिपटी बच्ची पर नजर गई। वह तुरंत टेंपो से उतर गई और बच्ची देखा तो उसकी सांसें चल रहीं थीं। उसने तुरंत बच्ची को गोद में उठा लिया और सीधे वजीरगंज ले गई। फिर वजीरगंज थाने पहुंचकर उसने पुलिस को पूरा वाक्या बताया। इस पर पुलिस ने बच्ची को तुरंत महिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल बच्ची की हालत चिंता से बाहर है। थाना पुलिस ने छात्रा को इस कार्य पर शाबाशी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed