{"_id":"5b7c56b742c79246353baf7e","slug":"21534875319-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेआम नहीं होगी कुर्बानी: आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलेआम नहीं होगी कुर्बानी: आईजी
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुलेआम नहीं होगी कुर्बानी: आईजी
बदायूं। बरेली से आए आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने ईद-उल-अजहा के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में अधीनस्थ अफसरों के साथ बैठक की। इसमें एसएसपी अशोक कुमार भी मौजूद रहे।
आईजी ने बकरीद को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही पुलिस को पूर्ण सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिए। आईजी ने निर्देश दिया कि कुर्बानी खुले स्थानों पर न होने दी जाए। मीडिया एवं सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। कोई अफवाह या गलत खबर प्रकाश में आने पर उसका तत्काल खंडन किया जाए। बैठक में जिले में हुई घटनाओं के खुलासा करने और अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए। बैठक में एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपीआरए डॉ. एसपी सिंह और सभी सीओ मौजूद रहे। ब्यूरो