फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पोषण पुर्नवास केंद्र में गंदगी से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा

पोषण पुर्नवास केंद्र में गंदगी से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा

Fri, 06 Jul 2018 12:01 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 06 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
पोषण पुर्नवास केंद्र में गंदगी से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा
malnutrition
योगी सरकार कुपोषण से ग्रस्त बच्चों की हालत सुधारने को चिंताग्रस्त है। तो वहीं जिला अस्पताल के पोषण पुर्नवास केंद्र में सफाई नहीं होने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। यहां चार दिन से पोंछा तो क्या झाड़ू तक नहीं लगी है। जिससे पुर्नवास केंद्र का फर्श बहुत ही गंदा हो गया है। जगह-जगह मिट्टी चिपक गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्थित पुनर्वास केंद्र में इस समय 10 बच्चे भर्ती हैं। यह सभी बच्चे कुपोषण से ग्रस्त हैं और उनका वजन भी काफी कम है। इन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थ्य करने के लिए पुनर्वास केंद्र में भर्ती रखा जाता है। इनके साथ रहने वाली तीमारदार मां को प्रतिदिन के हिसाब 50 रुपये भी दिए जाते हैं और रूटीन चेकअप के दौरान सौ रुपये मिलते हैं। साथ ही पुनर्वास केंद्रों पर साफ-सफाई का विशेषतौर पर ध्यान रखा जाता है, जिससे संक्रमण नहीं फैले और बच्चे जल्दी स्वस्थ्य हों। परंतु इस समय जिला अस्पताल के पुनर्वास केंद्र की हालत बहुत ही खराब है। चार दिन से पोंछा तो क्या यहां झाड़ू तक नहीं लगी है। इससे नीचे का फर्श बहुत गंदा हो गया। जगह-जगह मिट्टी भी लग गई है। जबकि नन्हे-मुन्ने कुपोषित बच्चों का यहीं इलाज होता है और यह बच्चे यहीं फर्श पर खेलते रहते हैं। स्थिति यह है कि बच्चों को फर्श पर छोड़ दिया जाए, तो वह स्वयं काफी गंदे हो जाएंगे। इससे मजबूर मां बच्चे को 24 घंटे बेड पर बैठाए रखने को मजबूर है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने चार दिन से पुनर्वास केंद्र में सफाई कराने की जरूरत नहीं समझी है। इससे न सिर्फ संक्रमण फैलने का खतरा है, बल्कि बच्चों के जल्द स्वस्थ्य होने की उम्मीद भी खत्म हो गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed