{"_id":"5b1a90194f1c1bb26e8b6f81","slug":"21528467481-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी में आई बालिका की तालाब में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारी में आई बालिका की तालाब में डूबकर मौत
Updated Fri, 08 Jun 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो: 33
रिश्तेदारी में आई बालिका
की तालाब में डूबकर मौत
गुरुवार दोपहर लापता हो गई थी बालिका, तालाब में मिला शव अमर उजाला ब्यूरो
उसावां (बदायूं)। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लभारी में एक बालिका की तालाब में डूबकर मौत हो गई। बालिका गुरुवार दोपहर से गायब थी। तभी से परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह उसका शव तालाब में पड़ा मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर शव को दफना दिया।
करीब 12 वर्षीय बालिका तैय्यबा रायबरेली जिले की रहने वाली थी। वह करीब 15 दिन पहले अपनी मां तमन्ना बी के साथ मौसा नाजिश के घर आई थी। उसके मौसा हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लभारी निवासी हैं। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे तैय्यबा घर के बाहर खेल रही थी कि उसी समय अचानक लापता हो गई। जब बालिका काफी देर तक दिखाई नहीं दी तो परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने बालिका की खोजबीन शुरू कर दी। परिजन रात भर उसे ढूंढते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह गांव के लोग तालाब किनारे शौच के लिए गए। तभी उन्हें बालिका का शव तालाब के पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। इस पर उन्होंने तुरंत परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। उसके बाद ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। घटना के संबंध में परिवार वालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। उन्होंने बगैर पोस्टमार्टम के शव को गांव में ही दफन कर दिया। इस घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।