फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हजारों ने लगाई गंगा में डुबकी

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हजारों ने लगाई गंगा में डुबकी

Fri, 09 Jun 2017 05:27 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हजारों ने लगाई गंगा में डुबकी
उझानी (बदायूं)। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कछला गंगाघाट आस्था से सराबोर नजर आया। हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। महिलाओं ने संकीर्तन किया। पूजा-अर्चना का दौर भी चला। घाट पर हर तरफ हर-हर गंगे गूंजता रहा।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार तड़के से शुरू हो गया। सुबह तक हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने गंगा में डुबकी लगाकर सूर्य को अर्घ्य दिया। गंगा में दुग्धाभिषेक भी किया गया। महिलाओं ने घाट पर पूजा-अर्चना की। साधु और संतों के साथ ब्राह्मणों को दान भी किया गया। कई परिवार के लोगों ने कन्याओं को भोज कराया। हर-हर गंगे की गूंज के दौरान घाट पर संकीर्तन भी चलता रहा। गंगा किनारे घाटों में सर्वाधिक भीड़ कासगंज जिले वाले छोर पर रही। संतों के आश्रम भी श्रद्धालुओं की वजह से गुलजार दिखे। अनुमान है कि दोपहर बाद तक करीब 50 हजार महिला-पुरुषों ने गंगा स्नान किया। घाट के समीप ही लगे मेला में बच्चों ने मनोरंजन के संसाधनों को लुत्फ उठाया। भीड़ भाड़ की वजह से पुलिस को भी व्यवस्थाएं बरकरार रखने में मशक्कत करनी पड़ी। प्रात: करीब आधा घंटा तक पुल के आसपास जाम का भी माहौल रहा। राजस्व विभाग की ओर से रामनरेश, जुगेंद्र सिंह, ओमबाबू नागेंद्र और मनोज कुमार आदि ने व्यवस्थाओं पर नजर रखी।
विज्ञापन

---
इंसेट
तीन श्रद्धालुओं के कपड़े और सामान गायब
उझानी। गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान घाट पर से कासगंज में सोरों कस्बे के रामनरेश और हरीओम, बिल्सी के गांव ढंढूमर निवासी प्रेमपाल का थैला गायब हो गया। थैला में कपड़े रखकर ये श्रद्धालु स्नान के लिए चले गए थे। लौटे तो सामान नहीं मिला। प्रेमपाल के थैले में रखे पर्स में करीब चार सौ रुपये भी थे। काफी खोजबीन के बाद भी थैले नहीं मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed