{"_id":"652d953c6d59c99c610b78e7","slug":"21-new-dengue-patients-in-dugraiya-panic-among-villagers-badaun-news-c-123-1-bdn1005-6157-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दुगरैया में डेंगू के 21 नए मरीज, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दुगरैया में डेंगू के 21 नए मरीज, ग्रामीणों में दहशत
Tue, 17 Oct 2023 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
नेतराम।
कुंवरगांव। डेंगू से शुक्रवार को महिला की मौत होने के बाद अगले दिन गांव दुगरैया में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने शिविर लगाकर मरीजों की जांच की तो 21 अन्य में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद ग्रामीणों के साथ विभाग में भी खलबली मच गई है। मलेरिया विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लार्वा खोजा।
मलेरिया निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अधिकांश घरों में फ्रिज के पीछे ट्रे में लार्वा पाया गया। ट्रे को प्रत्येक सप्ताह खाली करने के निर्देश देते हुए ग्रामीणों को नोटिस दिए गए। सर्वे में पाया गया कि गांव में साफ-सफाई नहीं कराई गई है जिससे गंदगी के अंबार लगे हुए हैं।