फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   उझानी में धूमधाम से निकाली पवनपुत्र की शोभायात्रा

उझानी में धूमधाम से निकाली पवनपुत्र की शोभायात्रा

Fri, 26 Apr 2019 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
उझानी में धूमधाम से निकाली पवनपुत्र की शोभायात्रा
उझानी (बदायूं)। हनुमान जयंती महोत्सव के तहत गुरुवार को यहां पवनपुत्र की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। हजारों की संख्या में जुटे भक्तों ने हनुमान का गुणगान करते हुए जयकारे लगाए। तीन दर्जन से अधिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। काली अखाड़े में शामिल कलाकारों ने करतब दिखाकर भक्तों को हैरत में डाल दिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर से गुरुवार को दिन में शुरू हुई। पंचमुखी मंदिर के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद बाबा ने नारियल फोड़ने के बाद झांकियों का पूजन किया। इसके बाद कछला रोड बाजार के रास्ते साहूकारा और किलाखेड़ा मोहल्ले से शोभायात्रा बिल्सी रोड बाजार में पहुंची तो हनुमान भक्तों की टोलियां झूम उठीं। भक्तों ने हनुमान जी के जयकारे लगाते हुए झांकियों पर फूल भी बरसाए। हनुमान जी, श्री राम दरबार, श्री राधाकृष्ण, गणेश जी और श्री शंकर-पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बरेली, बहजोई, आगरा और अलीगढ़ के कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। खाटू श्याम की झांकी के आगे कलाकारों ने नृत्य भी किया। साथ ही मथुरा के राया से पहुंचे आतिशबाजी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बिल्सी रोड बाजार में सराफ पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय ने प्रसाद और स्टेशन रोड पर बंटू माहेश्वरी की ओर से शर्बत का वितरण किया गया। रास्ते में हनुमान भक्त बाबा की पताका लहराते हुए साथ निकले। उमाशंकर गोस्वामी, संजीव वार्ष्णेय, सुनील कुमार सचदेवा, नितिन साहू, कृष्णगोपाल भारद्वाज, अजय अग्रवाल, अंकुर वार्ष्णेय, त्रिलोकीनाथ बांगड़ा, देवेश गुलाटी कमल यादव, वैभव गर्ग आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में शामिल भक्तों पर रही पुलिस की नजर
उझानी। करीब चार साल पहले हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान बिल्सी रोड बाजार में पथराव और मारपीट की घटना के बाद से पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने हर बार ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने शुरु कर दिए हैं। इसी के तहत गुरुवार को जब शोभायात्रा शुरू हुई तो खासकर बिल्सी रोड बाजार में पुलिस फोर्स ने चौकसी बढ़ा दी। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त फोर्स भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed