{"_id":"5c77c5d7bdec2254606a7cfa","slug":"201551353303-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में किसी प्रकार की नहीं हो दिक्कत, दी गई ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में किसी प्रकार की नहीं हो दिक्कत, दी गई ट्रेनिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कलक्ट्रेट सभागार में मतदान कार्मिकों को मास्टर ट्रेनर्स ने दोनों पालियों में प्रशिक्षण दिया। इसमें उन्हें चुनाव में उपयोग में आने वाली सारी प्रक्रिया विस्तार से बताई गईं, ताकि चुनाव के समय किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
सीडीओ/ निर्वाचन कार्मिक अधिकारी निशा अनंत की अध्यक्षता में ब्रीफिंग ऑफिसर सुनील कुमार सिंह और मास्टर ट्रेनर ने दो पालियों में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे कार्मिकों को बताया कि ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण ध्यान से सीखें, जिससे मतदान के समय किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। उन्होंने कहा कि मतदान कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, साथ ही इसमें समय सीमा निश्चित होती है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाती है। इसलिए प्रशिक्षण को गंभीरतापूर्वक सीखना चाहिए। यहां पर बताई गई एक-एक बात पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान मतदान कार्मिकों को ईवीएम और वीवीपैट मशीन को खोलने, बंद करने और सेट करने के संबंध में विस्तार से बताया। दोनों पालियों में 150-150 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।