{"_id":"5c2a2c7dbdec22570e790837","slug":"201546267773-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल राइडिंग: जान जोखिम में न पड़ जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल राइडिंग: जान जोखिम में न पड़ जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपल राइडिंग: जान जोखिम में न पड़ जाए
बदायूं। जिले में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बड़े-बड़े दावे किए गए। यातायात माह मनाया गया। हेलमेट लगाने और सीट बेल्ट पहनने के लिए कार्यक्रम तक आयोजित किए गए। रैलियां निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। इसके बावजूद आज यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। हेलमेट लगाना तो दूर ट्रिपल राइडिंग तक बंद नहीं हो रही है।
यातायात नियमों में एक नियम ट्रिपल राइडिंग भी है। जिसके तहत दो पहिया वाहन पर तीन सवारी प्रतिबंधित है। चेकिंग के दौरान ट्रिपल राइडिंग पाए जाने पर चालान का प्रावधान है। फिर भी शहर में ट्रिपल राइडिंग बंद नहीं हो रही है। जिस चौराहे-तिराहे पर देखो हर तीसरे या चौथे दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडर सवार हैं। कम उम्र के लड़के तो ट्रिपल राइडिंग अपना शौक समझ रहे हैं। कभी-कभी तीन तो दूर चार सवारी तक बैठाकर वाहन को दौड़ाते हैं। अक्सर ऐसे ही वाहन या तो हादसे के शिकार होते हैं या फिर इनकी वजह से दूसरे लोग मुश्किल में पड़ जाते हैं। इस प्रकार खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।