फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   केक काटा, गले मिले और बोले हैप्पी क्रिसमस

केक काटा, गले मिले और बोले हैप्पी क्रिसमस

Tue, 25 Dec 2018 12:04 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
केक काटा, गले मिले और बोले हैप्पी क्रिसमस
केक काटा, गले मिले और बोले मेरी क्रिसमस
विज्ञापन

बदायूं। आधी रात को प्रभू यीशू का जन्म हुआ तो लोग खुशी से झूम उठे। जिले भर के चर्च और घरों में केक काटा गया और आपस में मेरी क्रिसमस बोलकर एक-दूसरे को बधाई दी। शहर में कई जगह क्रिसमस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे पहले सोमवार को दिनभर क्रिसमस की तैयारी चलती रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। सभी चर्चों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया।
क्रिसमस की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थीं, जो सोमवार शाम तक जारी रहीं। गिफ्ट और केक की दुकानों पर ग्राहकों की खूब भीड़ रही। सबसे ज्यादा बिक्री सेंटा क्लाज की ड्रेस की हुई। बधाई कार्ड भी खूब बिके। क्रिसमस पर घरों को गुब्बारों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। क्रिसमस ट्री सजाया गया। युवाओं ने घर-घर जाकर क्रिसमस का संदेश दिया। शाम होते ही शहर में जगह-जगह कार्यक्रम शुरू हो गए। पुलिस लाइंस चौराहा, इंदिरा चौक, पनवड़िया और लोटनपुरा स्थित चर्च को खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। मैथोडिस्ट चर्च में सोमवार शाम से कार्यक्रम शुरू हो गए। लोटनपुर स्थित चर्च में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। सेंटा ने बच्चों को उपहार दिए।
विज्ञापन

सोमवार रात 12 बजे चर्चों में प्रभू यीशू के जन्म का कार्यक्रम हुआ। केक काटा गया और एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। फिर देर रात तक लोगों के गले मिलने और बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। गिरिजाघरों में रातभर भीड़ रही। कुछ लोगों ने रात में ही रिश्तेदारों और नजदीकियों के घर जाकर क्रिसमस की बधाई दी। मंगलवार को क्रिसमस डे मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed