फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एमएफ हाईवे पर बेकाबू गति से दौड़ते ट्रक ने कार रौंदी, पांच घायल

एमएफ हाईवे पर बेकाबू गति से दौड़ते ट्रक ने कार रौंदी, पांच घायल

Sun, 11 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
एमएफ हाईवे पर बेकाबू गति से दौड़ते ट्रक ने कार रौंदी, पांच घायल
एमएफ हाईवे पर बेकाबू ट्रक
विज्ञापन

ने कार रौंदी, छह घायल
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बेकाबू गति से दौड़ते ओवरलोड ट्रक ने एक कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया। साथ ही कार में सवार घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया।

मुरादाबाद के जिंदल मार्केट निवासी न्यूटन रस्तोगी शुक्रवार को भैया दूज पर पिता नरेश चंद्र रस्तोगी, मां नीलम रस्तोगी, बहन पारुल और शीतल के साथ मामा के घर बदायूं आए थे। यहां से शाम करीब चार बजे वह परिवार समेत स्वीफ्ट डिजायर कार में अपने घर मुरादाबाद लौट रहे थे। कार ड्राइवर चला रहा था। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वजीरगंज थाना क्षेत्र में ग्राम वनकोटा के पास उनकी कार में पीछे से आए ओवरलोड ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से कार में सवार सभी लोगों को चोटें आईं। न्यूटन रस्तोगी की मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे की सूचना पर पहुंची वजीरगंज पुलिस ने चालक को पकड़ने के साथ ट्रक कब्जे में ले लिया। न्यूटन रस्तोगी की ओर से वजीरगंज थाने में तहरीर दे दी गई है। वजीरगंज इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed