{"_id":"5b770c1d42c79246400a9a72","slug":"201534528541-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला गंगाघाट पर बढ़ने लगा कांवड़ियों का रेला, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला गंगाघाट पर बढ़ने लगा कांवड़ियों का रेला, गूंजे जयकारे
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 17 बीडीएनयूजेएचपीएच-02,03
कछला गंगाघाट पर बढ़ने लगा
कांवड़ियों का रेला, गूंजे जयकारे
बम-बम भोले की गूंज ने बढ़ाया सेवादारों का हौसला
गंगाघाट पर पूरे दिन चलता रहा कांवड़ पूजन का दौर
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। कछला गंगाघाट पर कांवड़ियों की संख्या शुक्रवार सुबह से बढ़ने लगी। टोलियों के साथ गंगाघाट पर पहुंचे कांवड़ियों ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद मंत्रोच्चार के साथ कांवड़ पूजन किया। इसके बाद कांवड़ लेकर हाईवे होकर रवाना हो गए। भोले की भक्ति में मस्त कांवड़ियों ने भजनों पर खूब नृत्य किया।
कछला से हाईवे पर उतरीं कांवड़ियों की टोलियों में रास्ते में गजब का उत्साह नजर आया। भोले के जयकारे लगाते हुए शिवालयों की ओर बढ़ रहीं टोलियों में शामिल शिवभक्तों ने कलाकारों के साथ थिरक कर सभी को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। इससे पहले गंगाघाट पर आस्था की डुबकी लगाने का भी दौर चला। हर-हर गंगे और बम-बम भोले की गूंज के साथ गंगा नहाने के लिए उतरे कांवड़ियों ने गंगा की आरती भी की। कांवड़ पूजन के दौरान मंत्रोच्चार गूंजते रहे। यात्रा में शामिल कांवड़ियों की सेवा में शिवभक्तों ने भंडारों का आयोजन कर उन्हें प्रसाद के रूप में खानपान की वस्तुओं में मनपसंद सामान भी भेंट किया। सब्जी-पूड़ी के भंडारे तो कई स्थानों पर चले। सेवादारों ने रास्ते में जल सेवा भी की।
----------
महिला शिवभक्तों की संख्या में भी इजाफा
उझानी। भगवान शिव के प्रति आस्था से सराबोर कांवड़ियों की टोलियों में महिलाओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बदायूं समेत आसपास इलाके के कांवड़ियों के साथ महिलाओं में युवतियां और बच्चे भी नजर आए। इनमें सबसे ज्यादा संख्या ग्रामीण महिलाओं की रही। महिलाओं की टोली ने आसमान में आतिशबाजी दाग कर धूमधड़ाका किया।