फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Solar light to lighten govt hospitals and offices

मेडिकल कॉलेज, विकास भवन, तहसील सदर में लगेगा सौर ऊर्जा ग्रिड स्टेशन

Tue, 10 Jul 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Tue, 10 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Solar light to lighten govt hospitals and offices
vikas bhawan
 जल्द ही राजकीय मेडिकल कॉलेज, तहसील सदर और विकास भवन सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे। इन तीनों स्थानों पर सौर ऊर्जा ग्रिड स्टेशन लगाए जाएंगे। यहां पर उत्पादित होने वाली बिजली से ही सारे उपकरण चला करेंगे। यदि ज्यादा उत्पादन होता है, तो अतिरिक्त बिजली महकमे को दी जाएगी। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही हरी झंडी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बिजली का उत्पादन कम हो रहा है और डिमांड लगातार बढ़ रही है। जिसकी वजह से बिजली की अंधाधुंध कटौती भी हो रही है। इस समस्या से निजात दिलाने को ही केंद्र सरकार का पूरा फोकस सौर ऊर्जा के जरिए पैदा होने वाली बिजली पर है। इसलिए केंद्र सरकार सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित कर रही है।
विज्ञापन

भारत सरकार की सोलर रूफ टॉप ऑन ग्रेड योजना के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज में 2.1 मेगावाट, विकास भवन में 75 किलोवाट और तहसील सदर में 25 किलोवाट के सौर ऊर्जा ग्रिड स्टेशन लगाने की योजना है। इसका कार्य यूपी नेडा से कराया जाएगा। नेडा ने ही सौर ऊर्जा ग्रिड स्टेशन लगाने को सर्वे किया था। सर्वे की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में लगा है दो किलोवाट का सिस्टम
यूपी नेडा की ओर से कलक्ट्रेट परिसर में दो किलोवॉट का सोलर सिस्टम लगाया गया है। जो डीएम कार्यालय में बिजली जाने पर काम करता है।

तीनों स्थानों पर बनने वाले सौर ऊर्जा ग्रिड स्टेशन से ही यहां सप्लाई दी जाएगी। यदि उत्पादन ज्यादा होता है तो अतिरिक्त बिजली महकमे को दी जाएगी। तीनों स्थानों पर कंट्रोलर, इंवर्टर और पैनल लगेगा। इन पर करीब पौने दो करोड़ की लागत आएगी। कहा कि केंद्र से हरी झंडी मिलते ही चयनित स्थानों पर पैनल लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-सुनील कुमार, अवर अभियंता, यूपी नेडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed