फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   विद्यालय में बच्चों ने किया पौधारोपण

विद्यालय में बच्चों ने किया पौधारोपण

Wed, 13 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय में बच्चों ने किया पौधारोपण

विज्ञापन
बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को छात्र नौजवान जागरूकता अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया।
सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा की समाजवादी पार्टी ने सदैव ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया है, सपा सरकार के मुखिया अखिलेश यादव ने एक दिन में पांच करोड़ पौधे लगाकर एक ऐतिहासिक कार्य किया था। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव ने कहा कि मनुष्य भौतिकता की तरफ जा रहा है। वर्तमान परिस्थिति में यह अत्यंत आवश्यक है कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए अधिक पौधे लगाए जाएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रभारी व समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजय सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव सदैव ही संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल देते रहते है। उसी का परिणाम है कि 11 से 18 सितंबर 2017 तक छात्र नौजवान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जहां संगठन को और अधिक मजबूत किया जा रहा है, वही दूसरी ओर समाज के ज्वलंत मुद्दों को उठाकर आने वाले पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके। बदायूं कार्यक्रम के प्रभारी समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजय सिंह, यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी, छात्रसभा जिलाध्यक्ष राजू यादव के साथ नौजवानों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर नत्थू राम कश्यप, शंशाक यादव, अशोक यादव, स्वाले चौधरी, राजू यादव, अनीस सिद्दीकी, विश्वनाथ मौर्य, शानू चौधरी, संतोष यादव, शुभम राठौर, हर्षित यादव, राहुल कुर्मी, संजय यादव, आशीष ठाकुर, जावेद, रोहित शाक्य, देवेन्द्र प्रताप, राजकुमार बघेल, शाहरूख मियां, आसु, कुलदीप बघेल, राबिन, आकाश भारती, राहुल श्रीवास्तव, अकरम चैधरी, राहुल यादव, सुखवीर सिंह, जोगराज प्रधान, जहूर सिद्दीकी, जफर सिद्दीकी, असगर अली, मदारी मियां, फैजान खान, आरिस पठान, पीयूष यादव, प्रभात अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादरचौक। रेवा गांव स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में मंगलवार से हिंदी दिवस सप्ताह शुरू हुआ। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पौधरोपण किया गया।
शिक्षक सुधा मिश्रा ने बताया कि देश और समाज का विकास उसी भाषा में होता है, जो उसकी जननी की भाषा है। अभी हमारे बच्चे संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। जो हमारी सभ्यता के लिए एक बड़ा खतरा है। अली मोहम्मद ने कहा कि हम सभी को मिलकर यह वचन लेना चाहिए कि हम सभी लोग पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed