फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वर्कशाप में रोडवेज बस पलटने से बची, टला हादसा

वर्कशाप में रोडवेज बस पलटने से बची, टला हादसा

Fri, 08 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
वर्कशाप में रोडवेज बस पलटने से बची, टला हादसा

विज्ञापन
बदायूं। वर्कशाप में तकनीकी खराबी ठीक कराने के लिए लेजाई गई रोडवेज बस का पहिया सब स्टेशन के डग पर स्लिप हो गया, जिस कारण अनियंत्रित होकर बस का अगला हिस्सा रेलिंग से नीचे आ लटका। गनीमत रही बस के आसपास कोई खड़ा नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

शुक्रवार दिन में लगभग 11 बजे बदायूं डिपो की बस वर्कशाप ले जाई गई थी। तकनीकी खराबी दिखाने को चालक बस लेकर सर्विस स्टेशन की रेलिंग पर चढ़ रहा था। अचानक अनियंत्रित होते हुए बस का अगला पहिया डग पर चढ़ते वक्त नीचे उतर गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर वर्कशाप में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचने पर पता कि बस का पहिया स्लिप हो गया है। बस बचाने के लिए चालक ने तेजी से एक्सीलेटर दिया लेकिन बस नहीं निकल सकी। वर्कशाप परिसर में रहने वाले कर्मचारियों का कहना था कि तेज धमाके की आवाज सुनते ही वह सहम गए। बाहर जाकर देखा तो घटना का पता चल सका। घटनास्थल के पास टिनशेड पड़ा है, यहां पर अधिकारी और लिपिक बैठे रहते हैं। घटना के वक्त यहां कोई मौजूद नहीं था। फोरमेन की मदद से करीब एक घंटे बाद बस को हटाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed