फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   महिलाओं की सहायता को 24 घंटे मुहैया रहेगी 1

महिलाओं की सहायता को 24 घंटे मुहैया रहेगी 1

Mon, 10 Jul 2017 06:23 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं की सहायता को 24 घंटे मुहैया रहेगी 1
बदायूं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने 181 महिला हेल्पलाइन वैन को जिला महिला चिकित्सालय स्थित आशा ज्योति केन्द्र से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सुविधा के जरिये महिलाओं को पुलिस, मेडिकल, कानूनी सलाह, काउंसलिंग सहित 11 सुविधाएं आशा ज्योति केन्द्र की एक छत के नीचे मुहैय्या कराई जाएंगी।

डीएम ने बताया कि आशा ज्योति केंद्र पर महिलाओं से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। 181 नंबर पर कॉल करने पर वैन 15 से 20 मिनट में पीड़ित महिला के पास पहुंचेगी। इस हेल्पलाइन के अंतर्गत महिलाओं एवं लड़कियों से मारपीट, घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, लड़कियों से छेड़छाड़, गैंग रेप, दहेज उत्पीड़न, घर से निकाले जाने या घर नहीं जाने पर महिला को कुछ दिनों के लिए सेल्टर होम की मदद, कानूनी सलाह, चाइल्ड लाइन, तत्काल पुलिस सहायता, पुलिस रिपोर्टिंग चौकी तथा पीड़ित महिला को पूछताछ के लिए कोर्ट, अस्पताल ले जाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस रैस्क्यू वैन में दो ड्राइवर, महिला कल्याण विभाग की दो महिला सदस्य, दो एसआई, चार महिला सिपाही लगाए गए हैं। इस वैन में आठ घंटे की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी। हर शिफ्ट में एक ड्राइवर, एक महिला कल्याण की सदस्य, एक एसआई और दो महिला सिपाही ड्यूटी करेंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्र प्रकाश, एसपी सिटी कमल किशोर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed