फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   20,000 withdrawn from SP leader's wife's account.

Budaun News: सपा नेता की पत्नी के खाते से 20 हजार निकाले

Tue, 29 Sep 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
20,000 withdrawn from SP leader's wife's account.
बिसौली। साइबर ठगों ने सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शाहनबाज की पत्नी के बैंक खाते को निशाना बनाकर दो बार में 20 हजार रुपये निकाल लिए। रात में मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मेसेज आते ही परिवार में हड़कंप मच गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने बिना देर किए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खाते पर रोक लगवा दी। इससे खाते में जमा रुपये सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने बताया कि 28 सितंबर की रात करीब 12:00 से 12:10 बजे के बीच खाते से 10-10 हजार रुपये, दो बार में कुल 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। लगातार दो ट्रांजेक्शन के मेसेज देखकर शाहनबाज को साइबर ठगी का अंदेशा हुआ। उन्होंने तत्काल पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की सक्रियता से खाते में मौजूद शेष रकम को सुरक्षित कराया गया। उधर, बैंक अधिकारी ने शाहनबाज को बताया कि रकम रजत यादव निवासी मगलती उपरहर, फैजाबाद अयोध्या नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई है।
विज्ञापन

सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर ठगी की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। मामले की जांच की जा रही है। लोगों को चाहिए कि खाते से संबंधित संदिग्ध लेनदेन का मैसेज मिलते ही तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed