फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   20,000 children have not yet received the benefits of DBT.

Budaun News: 20 हजार बच्चों को अब तक नहीं मिला डीबीटी का लाभ

Sat, 14 Mar 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
20,000 children have not yet received the benefits of DBT.
बदायूं। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों को अब तक डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजना का लाभ नहीं मिल सका है। शासन की ओर से छात्रों के खाते में यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, बैग और स्वेटर के लिए धनराशि सीधे भेजी जाती है, लेकिन बदायूं जिले में अब भी 20 हजार बच्चे इस योजना से वंचित हैं।
विज्ञापन

जिले में कक्षा एक से आठ तक करीब तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 2,79,733 बच्चों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जा चुकी है। अब भी 20 हजार से ज्यादा बच्चों के खाते में योजना की राशि नहीं पहुंच सकी है, जिससे अभिभावक चितिंत हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार, सिर्फ ऐसे बच्चों का भुगतान लंबित है जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े नहीं हैं या अन्य कोई तकनीकि परेशानी है। विभागीय अधिकारी शेष बच्चों का सत्यापन कराकर जल्द ही उनके खातों में भी धनराशि भेजने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जिन छात्रों के खाते आधार से लिंक नहीं हैं या जिनका बैंक विवरण गलत है, उन्हें सुधार कराने के निर्देश स्कूलों के माध्यम से दिए गए हैं। सुधार प्रक्रिया पूरी होते ही ऐसे बच्चों को भी योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

वहीं अभिभावकों का कहना है कि स्कूल खुलने के काफी समय बाद भी कई बच्चों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सभी पात्र बच्चों के खातों में धनराशि भेजने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक सामग्री खरीदी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed