{"_id":"30f0abc2b11c5687b07a581d628654d2","slug":"200-buses-will-run-from-badaun-dipot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बदायूं डिपो से जल्द चलेंगी 200 बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं डिपो से जल्द चलेंगी 200 बसें
बदायूं।
Updated Tue, 09 Feb 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
आरएम ने डिपो और उसके आसपास निरीक्षण के दौरान पाया कि डिपो पर करीब 70 बसों को बढ़ाकर संचालित किया जा सकता है। बसें बढ़ाए जाने के बारे में एआरएम से बात की। बस डिपो पर सवारियों की क्षमता को देखते हुए आरएम ने करीब दो सौ बसों को संचालित करने की बात कही। बताया कि अभी तक 104 बसें परिवहन निगम और 24 बसें अनुबंधित संचालित की जा रही हैं।
एक किमी के दायरे में नहीं खुल सकता निजी बस अड्डा
आरएम ने बताया कि शासनादेश के अनुसार रोडवेज डिपो के एक किलोमीटर दायरे में कोई भी प्राइवेट बस अड्डा नहीं खोला जा सकता है। साथ ही डिपो के पास से निजी बसों में सवारियां भरना भी गलत है। इस संबंध में आरएम डीएम और एसएसपी से भी मिले और उन्हें इस मामले में सहयोग करने की अपेक्षा जताई।