फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   2.19 lakh cheated in the name of business in the company

कंपनी में व्यापार के नाम पर 2.19 लाख ठगे

Mon, 17 Oct 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
2.19 lakh cheated in the name of business in the company
बदायूं। शहर के मोहल्ला शेख पट्टी निवासी व्यापारी अनमोल आहुजा से व्यापार के नाम पर दो लाख, 19 हजार रुपये ठग लिए। पिछले रविवार से उनके नंबर पर एक कॉल आ रही थी। लगातार उन्हें एक कंपनी में रुपये लगाने पर बड़ा लाभ का लालच दिया जा रहा था। जब उनसे रुपये ठग लिए तो पांच लाख रुपये और मांगे गए। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

व्यापारी अनमोल आहुजा ने दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया कि पिछले रविवार को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा था कि उसकी एक कंपनी है। अगर उसमें अपना रुपया लगाओगे तो बड़ा लाभ मिलेगा। इसमें घाटे का नाम ही नहीं है। अनमोल आहुजा उसकी बातों में आ गए और उन्होंने सबसे पहले गूगल पे से तीन हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसकी दोबारा कॉल आई। उसने नई प्रणाली बताकर पांच हजार रुपये और ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद उसने 13 हजार, 692 रुपये और ट्रांसफर कराए। बाद में उसने 44 हजार, 512 रुपये और फिर एक लाख 53 हजार नौ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए।
विज्ञापन

आखिर में उसने पांच लाख रुपये और भेजने को कहा। जब उन्होंने रुपये भेजने को मना किया तो उधर से जवाब आया कि पहले भेजे गए रुपये वापस नहीं मिलेंगे और तुम्हारा व्यापार भी बंद करा दिया जाएगा। ठगी का अहसास होने पर अनमोल ने तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ठगी के संबंध में तहरीर आई थी। उसके आधार पर एफआईआर पंजीकृत करा दी गई है। इसकी विवेचना कराई जाएगी। जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed