फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   192 RTE applications cancelled due to incomplete documents

Budaun News: आधे अधूरे दस्तावेजों के कारण आरटीई के 192 आवेदन निरस्त

Mon, 24 Mar 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
192 RTE applications cancelled due to incomplete documents
बदायूं। जिले में आरटीई के चौथे चरण में 1023 आवेदन हुए थे। जांच में दस्तावेज अधूरे मिलने पर 192 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। अब 831 पात्रों की लॉटरी आज सोमवार को निकाली जाएगी। इसके बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा अधिनियम आरटीई के तहत दाखिले के लिए चार चरणों के आवेदन पूर्ण हो चुके हैं। विभाग यह कवायद कर रहा है कि एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र से पहले ही सीट पाने वाले बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन

बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीन चरणों में चयनित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कुछ बच्चों के अभिभावकों ने शिकायत की थी कि दाखिले के लिए स्कूल वाले प्रवेश शुल्क मांग रहे हैं। यह शिकायत आने के बाद स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद अभिभावकों की समस्या का समाधान हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित चौथे चरण की सूची लॉटरी के माध्यम से सोमवार को जारी की जाएगी। इसके बाद स्कूलों को अलग-अलग चयनित बच्चों के नामों की सूची बनाकर पत्र भेजे जाएंगे। बीएसए ने बताया कि आरटीई के तहत प्रवेश न लेने वाले स्कूलों संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed