{"_id":"5c6c4b96bdec2205dc4028ae","slug":"191550601110-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल के बेटे ने दी पिता के शव को मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल के बेटे ने दी पिता के शव को मुखाग्नि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर (बदायूं)। आत्मदाह करने वाले युवक के शव का थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करा दिया। उसके बाद चचेरे भाइयों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बड़े बेटे कार्तिकेय ने उसे मुखाग्नि दी। लोगों की मानें तो उदय अगर शराब के नशे में नहीं होता और पत्नी से विवाद नहीं होता तो शायद यह घटना नहीं होती।
करीब 38 वर्षीय उदय कुमार इस्लामनगर कस्बे में झाजनराय मोहल्ला निवासी था। वह प्राथमिक स्कूल सुराही में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार सुबह उदय शराब पीकर आया था। नशे की हालत में उसने अपनी पत्नी से गाली-गलौज की और दो-चार थप्पड़ भी मारे। उसके बाद घर से बाइक लेकर निकल गया। काफी देर तक कस्बे की गलियों मे घूमता रहा। बाद में महरोला रोड पर गैस एजेंसी के नजदीक बाइक खड़ी करके उदय ने वहां पड़े बाजरे के पूलों में कुछ लकड़ियां डालीं और खुद के शरीर पर केरोसिन उड़ेल लिया। फिर लकड़ियों में आग लगाकर उसके बीच में कूद गया। कुछ देर में उसकी जलकर मौत हो गई।
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी। 10 साल के बच्चेे को यह करता देख मौजूद लोगों की भी आंखें भर आईं। एसओ सुधाकर सिंह ने बताया कि घटना का कारण जानने के लिए मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।