फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नींब करौरी महोत्सव में गूंजे ‘बाबा’ के जयकारे, भंडारे में जुटे भक्त

नींब करौरी महोत्सव में गूंजे ‘बाबा’ के जयकारे, भंडारे में जुटे भक्त

Tue, 01 Jan 2019 05:10 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 01 Jan 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
नींब करौरी महोत्सव में गूंजे ‘बाबा’ के जयकारे, भंडारे में जुटे भक्त
नींब करौरी महोत्सव में गूंजे ‘बाबा’ के जयकारे, भंडारे में जुटे भक्त
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। नींब करौरी महाराज का महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। सेवा समिति की देखरेख में अनुयाइयों ने हवन-पूजन कराया। मंत्रोच्चार के बीच आहुति अर्पित कर लोक कल्याण की कामना की गई। देर शाम तक चले भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद पाया। इस दौरान बाबा के जयकारे गूंजते रहे।
स्टेशन रोड स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में नींब करौरी महोत्सव का शुभारंभ पूर्वाह्न में करीब 11 बजे हुआ। सेवा समिति के सदस्यों के साथ प्रमुख व्यक्तियों में पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, सपा नेता रजनीश गुप्ता, बिल्सी पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय और पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। वृंदावन से पहुंचे बाबा के भक्तों में संतों की टोली भी इसकी साक्षी बनी। हवन-पूजन के बाद नींब करौरी महाराज को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। अनुयाइयों में त्रिलोकीनाथ बांगड़ा ने भोग चढ़ाने प्रक्रिया विधि और विधान से पूरी की। बाबा के जयकारों के बीच आरती भी की गई। अनुयाइयों ने बाबा के दरबार को मनमोहक अंदाज में सजाया था।
विज्ञापन

भक्तों ने बाबा की झांकी की परिक्रमा भी की। सेवादारों में वीरेंद्र वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय, विजय गोपाल, मनोज वार्ष्णेय, अजय गोपाल वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed