{"_id":"5c2126aebdec22569c67bb90","slug":"191545676462-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडे से कराई ड्यूटी तो नपेंगे थाना इंचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंडे से कराई ड्यूटी तो नपेंगे थाना इंचार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायफल और टार्च लेकर जाएं रात की ड्यूटी पर: एसएसपी
बदायूं। सोमवार शाम पुलिस लाइन सभागार में आयोजित क्राइम मीटिंग में एसएसपी अशोक कुमार ने एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ उझानी भूषण वर्मा, इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह और कादरचौक एसओ हरिभान सिंह राठौड़ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में आपराधिक गतिविधियां तेज हो जाती हैं। ऐसे में रात्रि गश्त और पिकेट ड्यूटियां लगाई जाएं। ड्यूटी करने वाले रात में रायफल और टार्च लेकर रवाना हों। अगर किसी क्षेत्र में डंडे के साथ ड्यूटी होगी तो संबंधित थाना इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जो लंबित मामले हैं, उन्हें जल्द से जल्द निपटाएं। गैंग्स्टर, गुंडा एक्ट, एनएसए, भूमाफिया और गोकशी के मामले में तुरंत कार्रवाई करें। झूठी सूचना देने वालों को कतई नहीं बख्शें। उन्हें तुरंत जेल भेजें। समय-समय पर रायफल और पिस्टल की सफाई कराएं। बैठक में नवंबर माह में कॉप ऑफ द मंथ चुने गए 21 पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह समेत सभी सीओ और थाना इंचार्ज मौजूद रहे।