{"_id":"5c07cfdfbdec22419677ea65","slug":"191544015839-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में हर जगह गंदगी से नगर विकास राज्यमंत्री नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में हर जगह गंदगी से नगर विकास राज्यमंत्री नाराज
Updated Wed, 05 Dec 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बुधवार को बदायूं पहुंचने पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जल निगम, सी एंड डीएस, नगर पालिका, पंचायतों और परियोजना अधिकारी डूडा के साथ बैठक की। इस दौरान खराब सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री आवास देने में पैसे लेने की शिकायत प्राप्त हो रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
राज्यमंत्री ने शहर की सफाई व्यवस्था ठीक न पाए जाने पर ईओ से नाराजगी जाहिर की। कहा कि सफाई के मामले में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। प्रतिदिन डोर टू डोर कूड़ा उठवाएं, एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग कराएं। कोई भी सफाई कर्मी कार्य में लापरवाही करता है, तो उसके प्रति कड़ी कार्रवाई करें। कहा कि 15 दिसंबर के बाद वह स्वयं निरीक्षण करेंगे। गंदगी मिलने सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शहर के मार्गों पर प्रकाश के लिए एलईडी की लाइटें लगाएं। शहर के गरीब, असहाय लोगों के लिए सार्वजनिक शौचालय उनके घर के 500 मीटर की दूरी के अंदर बनाए जाएं।
राज्यमंत्री ने कहा कि शहर के चौराहों, बस स्टैंडों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर शौचालयों का निर्माण अवश्य होना चाहिए। दुकानों पर प्लास्टिक, पॉलिथीन, छापा मारकर जप्त कर जुर्माना भी वसूलें। शहर के अंदर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर छतरी की सफाई हो, इसके अलावा पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाए। ईओ को निर्देश दिए कि पालिकाओं, पंचायतों की जमीन को कब्जा मुक्त कराएं।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने एक्सईएन जल निगम को निर्देश दिए कि शहरों के बिगड़े हुए रिबोर योग्य हैंडपंपों को समय-समय पर सही कराते रहें। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास में पैसे लेने की शिकायत प्राप्त हो रही है। पीओ डूडा के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजें।
पदाधिकारियों ने किया स्वागत बदायूं। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव का शहर विधायक महेश गुप्ता के आवास पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राज्यमंत्री ने पदाधिकारियों से मुलाकात कर सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, चेयरमैन दीपमाला गोयल, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, राजेश्वर पटेल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो